Breaking newsछत्तीसगढ़
Trending
नारी न्याय गारंटी : महतारियों को हर साल मिलेगा एक लाख रुपए, घर–घर जाकर भरवाए जाएंगे फॉर्म

रायपुर, 23 मार्च 2024 : लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस ने महिला वोटरों को साधने के लिए ‘नारी न्याय गारंटी’ की घोषणा की है। इस गारंटी के तहत कांग्रेस ने महिलाओं को हर साल एक लाख रुपए देने का वादा किया है।
प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने बताया कि सभी लोकसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर महिलाओं से फार्म भरवाएंगे। दरअसल लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यालय में अहम बैठक हुई, जिसमें प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के अलावा प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व मंत्री कवासी लखमा, रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय समेत कार्यकर्ता शामिल हुए।




