Breaking newsछत्तीसगढ़राजनीति
Trending

लोकसभा चुनाव से पहले दिग्गज नेताओं ने दिया कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा, फिर बीजेपी में हुए शामिल

रायपुर, 9 मार्च 2024 : छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आने के बाद से कांग्रेस नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। लगातार कई बड़े नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। वहीं, लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने का दौर तेजी हो गया है। इसी कड़ी में पूर्व विधायक चुन्नी लाल साहू और कांग्रेस ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष चोलेश्वर चंद्राकर कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के चंद घंटे के भीतर चुन्नी लाल साहू और चोलेश्वर चंद्राकर ने भाजपा ज्वाइन कर लिया है। किसान सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और विधायक अजय चंद्राकर ने भाजपा का स्कार्फ पहनाकर पार्टी में शामिल किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button