छत्तीसगढ़
दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक और मिनी ट्रक के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत, मौत

अम्बिकापुर, 21 जुलाई 2023 : शहर के शंकर घाट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. ट्रक और गिट्टी लोड मिनी ट्रक में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई. जिससे मौके पर मिनी ट्रक चालक की हुई दर्दनाक मौत हो गई और ट्रक चालक को मामूली चोट आई, ट्रक और टिपर के बीच फंसे शव को बाहर निकालने का प्रयास जारी है. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र का है.






