Breaking newsछत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ कैबिनेट विस्तार के संकेत? सीएम साय की दिल्ली में हाईलेवल बैठकें

रायपुर, 30 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज से दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को राजनीतिक हलकों में खासा अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे एक बार फिर राज्य में कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं।

फिलहाल छत्तीसगढ़ में दो मंत्री पद खाली हैं और लंबे समय से इनके भरने की चर्चाएं चल रही हैं। मुख्यमंत्री साय के इस दौरे को इसी प्रक्रिया से जोड़कर देखा जा रहा है।

दिल्ली रवाना होने से पहले रायपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा, दिल्ली में आज छत्तीसगढ़ के सांसदों से मुलाकात होगी। कल केंद्रीय मंत्रियों से बातचीत तय है। संसद सत्र चल रहा है, जो मंत्री मिलेंगे उनसे मुलाकात की जाएगी।

दुर्ग में नन की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया

दुर्ग जिले में दो ननों की गिरफ्तारी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है। इस मामले पर केरल से आए प्रतिनिधिमंडल और संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मसले पर विस्तार से बातचीत की गई है।

मुख्यमंत्री का यह दौरा आने वाले दिनों में प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक फैसलों को किस दिशा में ले जाएगा, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Related Articles

Back to top button