Breaking newsछत्तीसगढ़देशविदेश
Trending

रूस-यूक्रेन युद्ध : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत के बाद बोले ट्रंप, कहा – युद्ध को समाप्त करेंगे

नई दिल्ली, 19 मार्च 2025 : रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच मंगलवार को एक लंबी और महत्वपूर्ण फोन वार्ता हुई। इस वार्ता के बाद, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने कहा कि पुतिन के साथ उनकी बातचीत बहुत ही सकारात्मक और प्रोडक्टिव रही। ट्रंप के मुताबिक, दोनों नेता ऊर्जा और बुनियादी ढांचे पर तत्काल संघर्ष विराम पर सहमत हुए हैं और युद्ध के पूर्ण विराम की दिशा में तेजी से काम करेंगे।

ट्रंप ने आगे कहा, अगर मैं राष्ट्रपति होता तो यह युद्ध कभी नहीं शुरू होता। उन्होंने यह भी बताया कि शांति स्थापित करने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई, जिसमें यह तथ्य भी शामिल था कि हज़ारों सैनिकों की जान जा रही है। दोनों नेताओं का यह मानना है कि युद्ध का अंत जरूरी है और दोनों ही इसे जल्द समाप्त करना चाहते हैं।

व्हाइट हाउस के मुताबिक, यह वार्ता मंगलवार शाम 7:30 बजे शुरू हुई और लगभग 3 घंटे तक चली। इस दौरान, राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के ऊर्जा ठिकानों पर हमले को 30 दिनों के लिए रोकने की सहमति दी। वहीं, क्रेमलिन ने भी इस बातचीत की पुष्टि की और कहा कि यह संघर्ष विराम एक सकारात्मक कदम है।

व्हाइट हाउस ने जारी बयान में कहा कि इस वार्ता के तुरंत बाद मिडल ईस्ट में यूक्रेन वार्ता का एक नया दौर शुरू होगा। ट्रंप और पुतिन ने इस बैठक में अपने संबंधों को सुधारने की दिशा में संभावनाओं को सकारात्मक रूप में देखा, जिससे न केवल दोनों देशों बल्कि पूरे विश्व के लिए लाभ हो सकता है।

संघर्ष विराम पर समझौते के प्रमुख बिंदु:

1. यह सुनिश्चित करने के लिए ठोस नियंत्रण तंत्र लागू किया जाएगा, ताकि संघर्ष विराम पूरे मोर्चे पर सही तरीके से लागू हो सके।

2. यूक्रेन में जबरन सैन्य भर्ती की प्रक्रिया को तत्काल रोका जाएगा।

3. यूक्रेन के सशस्त्र बलों के पुनः शस्त्रीकरण पर रोक लगाई जाएगी, ताकि युद्ध की स्थिति को शांत किया जा सके।

Related Articles

Back to top button