बेमेतरा : साइबर सेल व देवरबीजा पुलिस की संयुक्त टीम को जिले में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले शातिर चोर गिरोह को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई है. जिसके तहत पुलिस ने दो आरोपियों को धर दबोचा है, आरोपियों के पास से चोरी के 5 लाख 90 हजार रुपये की कीमत के 8 मोटरसाइकिल एवं 2 स्कूटी बरामद किए गए है.
वही बेमेतरा पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चोरी की घटना के बारे में बताया कि जिले के खम्हरिया गांव में रहने वाले सोनू निर्मलकर और देवरबीजा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत पदमी गांव में रहने वाले आरोपी सिकंदर बंजारे जिले सहित विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल की चोरी कर रायपुर में बिक्री किया करते थे. जिन्हें देवरबीजा से गिरफ्तार किया गया है. वही आरोपियों के खिलाफ 6 स्थायी वारंट पेंडिंग थे।