छत्तीसगढ़शिक्षा
Trending

महतारी वंदन योजनाः इस तारीख को 70 लाख महिलाओं के खाते में आएगी राशि

रायपुर, 2 मार्च 2024ः छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के तहत आवेदन करने वाले विवाहित महिलाओं के खाते में इस योजना की राशि 7 मार्च को डाली जाएगी। साय सरकार करीब सात हजार करोड़ रुपए महिलाओं के खातों में डालेगी।

महतारी वंदन योजना का लाभ लेने प्रदेश भर से बड़ी संख्या में महिलाओं ने आवेदन किया था. इसमें दावा आपत्ति के बाद अंतिम सूची जारी कर दी गई है. इसमें 11 हजार 771 आवेदनों को रिजेक्ट कर दिया गया है।

सरकार महतारी वंदन योजना के लिए हर जिले में महिलाओं ने फॉर्म भरा है. महिला बाल विकास विभाग से जारी आंकड़ाें के मुताबिक, 70 लाख 26 हजार 352 महिलाओं ने आवेदन किया था. दावा आपत्ति के बाद अब लाभार्थियों का अंतिम सूची जारी कर दी गई है. 70 लाख 14 हजार 501 आवेदनों को स्वीकृत कर लिया गया है और 11 हजार 771 आवेदनों को रिजेक्ट कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button