क्राइमछत्तीसगढ़
Trending

CRIME NEWS : अवैध संबंध के शक में पति ने कि पत्नी की गाला रेतकर हत्या

रायपुर। राजधानी के भनपुरी इलाके से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी है. इस घटना की सूचना के बाद आस-पास के इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। घटना की सूचना के बाद खमतराई थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

शुरूआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी का किसी दूसरे आदमी के साथ अवैध संबंध है, जिसके चलते उसने तैश में आकर अपनी पत्नी की गाला रेतकर हत्या कर दी। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि, मृतक का नाम काजल वर्मा है जिसके पति राधेश्याम वर्मा ने अवैध संबंध के शक में उसकी हत्या कर दी है। हत्या के बाद आरोपी ने खुद खमतराई थाना पहुंचकर पुलिस आत्मसमर्पण किया। खमतराई पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच और कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button