क्राइमछत्तीसगढ़

CRIME NEWS : ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते 5 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : अभनपुर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को कठिया चौक स्थित ग्रेसियस स्कूल के पास से पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 18 नग मोबाईल फोन, 2 नग लैपटॉप, 1 नग कैलक्यूलेटर और 1 नग एक्सटेंशन बॉक्स बरामद किया है, जिसकी कीमत 4 लाख रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों में संदीप टेटे, देव कुर्रे, बीरेंद्र सारथी, कुणाल यादव और राहुल कुम्हार शामिल है। इसमें से दो आरोपी रायपुर के रहने वाले है। वही तीन आरोपी धमतरी, जांजगीर और शक्ति जिले के रहने वाले है।
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अभनपुर थाना क्षेत्र के कठिया चौक के पास काफी समय से क्रिकेट पर ऑन लाइन सट्टा संचालित होने की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और अभनपुर थाना की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक सटोरिये क्रिकेट 99, बेट भाई 9, बेटबुक 237 सहित विभिन्न ऑनलाईन साईट्स/एप के जरिये ऑनलाइन सट्टा का संचालन कर रहे थे। पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button